Ad

पंतनगर न्यूज़:- G.B पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित खेल समिट में लगे गंभीर आरोप, देखें अपडेट:-

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गेम्स एंड स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का समापन तो विधिवत हो गया, लेकिन समापन समारोह के दौरान पुरस्कार वितरण को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) की टीम ने विश्वविद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग पर पक्षपात तथा नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।

एसएसजे विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी लियाकत अली खान और खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी टीम ने कुल 12 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक हासिल किए, इसके बावजूद उन्हें प्रथम स्थान घोषित नहीं किया गया। खिलाड़ियों का तर्क है कि राज्य, राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को विजेता घोषित करने की परंपरा है, ऐसे में एसएसजे को ही चैंपियन बनाया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पनचक्की हादसा पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सख्त, शहर में भारी वाहनों को लेकर लिया ये एक्शन, जाने..

आरोप है कि न केवल प्रथम स्थान, बल्कि द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी अन्य विश्वविद्यालयों को पुरस्कृत कर दिया गया, जिससे खिलाड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप एसएसजे विश्वविद्यालय की टीम ने अपने सभी मेडल विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के समक्ष वापस कर दिए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर में NDRF की दो दिवसीय मॉक ड्रिल सम्पन्न, CEO अजय कुमार गुप्ता का सुरक्षा पर जोर….

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर तैनात किया गया, ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

वहीं विश्वविद्यालय के खेल विभाग के प्रमुख ए.एस. जीना ने दूरभाष पर जानकारी दी और आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के नियम पहले ही सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों को लिखित रूप से और ऑनलाइन बैठक के माध्यम से स्पष्ट कर दिए गए थे। उनके अनुसार परिणाम पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के आधार पर घोषित किए गए हैं तथा विरोध कर रही टीम का दावा तथ्यों पर आधारित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया, दूसरे विद्यार्थियों की जगह पेपर देने पहुंचे 8 नाबालिग, जाने पूरा मामला…..

फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर अड़े हुए हैं। मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुनर्विचार या जांच की घोषणा नहीं हुई है, जिससे विवाद थमने के बजाय और गहराता नजर आ रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें