Ad

नैनीताल:- यहाँ घास काटने गई महिला पर दरका पहाड़, दर्दनाक मौत… क्षेत्र में शोक की लहर….

नैनीताल –  उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बरसात के बीच पहाड़ दरकने और बोल्डरों के गिरने से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तल्ली पोखरी चकसैदला में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।

ग्राम पंचायत पोखरी की सरपंच चंपा देवी, पत्नी दिनेश चंद्र पोखरिया, सुबह घास काटने के लिए पास के जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण और परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

चंपा देवी की आकस्मिक मृत्यु से पूरा गांव गहरे सदमे और शोक में है। वह एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और लोकप्रिय सरपंच के रूप में जानी जाती थीं। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई और प्रशासन से अपील की कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

स्थानीय प्रशासन ने घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा है कि वन क्षेत्र और ढालदार इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष कदम उठाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इस हृदयविदारक हादसे से मृतका के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें