बड़ी खबर:- लालकुआं में सरकार के इस निर्णय से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, दीपेंद्र कोश्यारी ने किया ये काम, देखें पूरी अपडेट:-

ADVERTISEMENTS Ad


लालकुआं। नैनीताल जनपद के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रही विद्युत मांग को देखते हुए सरकार द्वारा 80 एमवीए (40–40 एमवीए) क्षमता के दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों के स्थापित होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।


अब तक क्षेत्र की कुल विद्युत आपूर्ति क्षमता लगभग 33 एमवीए थी, जो बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार के कारण अपर्याप्त साबित हो रही थी। नए 40–40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों के जुड़ने से आपूर्ति क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इससे हल्दूचौड़ मंडल से लेकर लालकुआं, बिंदुखत्ता और पंतनगर तक बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु, स्थिर और निर्बाध हो सकेगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने ट्रांसफार्मरों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर धौलाखेड़ा विद्युत सब स्टेशन के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के महाप्रबंधक ललित मोहन, अपर अभियंता विवेक जौहरी एवं सहायक अभियंता राजेश त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को देखते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत करना समय की मांग है। प्रदेश की धामी सरकार की जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी नीतियों के तहत ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आने वाले समय में इससे उद्योग, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

धौलाखेड़ा में बनेगा 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन, 91.64 करोड़ की परियोजना से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था


हल्द्वानी/लालकुआं। बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता और गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पीटीसीयूएल) ने 132 केवी जीआईएस (गैस इंसुलेटेड स्विचगियर) सबस्टेशन धौलाखेड़ा तथा संबद्ध 132 केवी काठगोदाम–पंतनगर लाइन के निर्माण की योजना तैयार की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 91.64 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....


80 एमवीए क्षमता का आधुनिक सबस्टेशन
132/33 केवी जीआईएस सबस्टेशन धौलाखेड़ा (क्षमता 80 एमवीए) क्षेत्र में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इससे धौलाखेड़ा, लालकुआं, टीपी नगर, हल्दूचौड़, फूलचौड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती घरेलू और औद्योगिक विद्युत मांग को पूरा किया जा सकेगा।


इस परियोजना से 220 केवी सबस्टेशन पंतनगर और 132 केवी सबस्टेशन काठगोदाम, हल्द्वानी से जुड़े नेटवर्क पर वोल्टेज प्रोफाइल में भी सुधार होगा, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और निर्बाध बनेगी।
अत्याधुनिक जीआईएस तकनीक का उपयोग
सबस्टेशन का निर्माण प्रासंगिक भारतीय (आईएस) एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नवीनतम जीआईएस तकनीक पर आधारित होगा। इसमें सुरक्षा, नियंत्रण और निगरानी के लिए स्टेशन ऑटोमैटिक सिस्टम (SAS) स्थापित किया जाएगा।


सिस्टम की सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग और नियंत्रण देहरादून स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के नियंत्रण कक्ष से किया जा सकेगा।
जीआईएस प्रणाली में सर्किट ब्रेकर, बस आइसोलेटर और अर्थ स्विच गैस ट्यूब में संलग्न रहते हैं, जिससे उपकरण विफलता की संभावना अत्यंत कम हो जाती है। इससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ती है तथा सिस्टम की उपलब्धता में भी वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....


एसएएस की मदद से संभावित तकनीकी खराबियों का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा और भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति से बचाव संभव होगा। यह प्रणाली सभी गतिविधियों का लॉग और इतिहास सुरक्षित रखेगी, जिसका उपयोग भविष्य में तकनीकी विश्लेषण के लिए किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि धौलाखेड़ा उत्तराखंड में पीटीसीयूएल द्वारा निर्मित किया जाने वाला दूसरा 132 केवी जीआईएस आधारित सबस्टेशन होगा।
काठगोदाम–पंतनगर 132 केवी लाइन का निर्माण
132/33 केवी जीआईएस सबस्टेशन धौलाखेड़ा को जोड़ने के लिए काठगोदाम–पंतनगर 132 केवी लाइन की लगभग 0.6 किमी लंबी एलआईएलओ (लाइन इन-लाइन आउट) लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन मार्ग में टावरों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे सबस्टेशन को मुख्य ग्रिड से जोड़ा जा सके।


क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ
परियोजना के पूर्ण होने पर हल्द्वानी और नैनीताल जनपद के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुदृढ़, स्थिर और निर्बाध हो जाएगी। बढ़ती घरेलू एवं औद्योगिक मांग को पूरा करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें