ब्रेकिंग: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: शहर के प्रतिष्ठित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बस हादसे के घायलों से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को मिलेगी आर्थिक सहायता....

ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल के भीतर वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और पार्किंग क्षेत्र समेत हर संवेदनशील स्थान की गहन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल में आने-जाने वालों की सख्त निगरानी की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के खेल पर SSP मंजूनाथ टी.सी. का शिकंजा, दो टूक चेतावनी—मुश्ताक हो या ज्योति, कोई नहीं बचेगा, देखें पूरी अपडेट...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें