उत्तराखंड: यहां वकील, ठेकेदार और ब्रांड एंबेसडर बनकर करोड़ों ऐंठने वाली दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड: शादी का सपना दिखाकर युवकों को प्रेमजाल में फंसाने और फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला कभी खुद को हाईकोर्ट की वकील बताती थी, तो कभी नामी कॉन्ट्रैक्शन कंपनी की कॉन्ट्रैक्टर। कई बार वह ‘रजनीगंधा’ की ब्रांड एंबेसडर तक बन जाती थी।उसके किरदार बदलते रहे, लेकिन मकसद हमेशा एक रहा शिकार बनाना, फिर युवाओ का भरोसा जीतना और फिर ठगी करना। एक ऐसी महिला, जो कभी हाईकोर्ट की वकील, कभी बिजनेसवूमन, तो कभी रजनीगंधा की ब्रांड एंबेसडर बनकर लोगों को ठगती थी, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ चुकी है। शादी का झांसा देकर लोगों को प्रेमजाल में फंसाना, फिर मोटी रकम ऐंठना और ब्लैकमेलिंग करना इस पेशेवर महिला की ठगी का तरीका न सिर्फ शातिर था, बल्कि बेहद सटीक प्लानिंग भी।

इस पूरे मामले का खुलासा उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। अभियुक्ता का नाम हिना रावत बताया गया है, जो काशीपुर की रहने वाली है। पुलिस की शुरुआती जांच में ही उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

दुल्हन बनकर करती थी शिकार⤵️

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा नेता रोहिग नेगी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, घायल, AIIMS में किए भर्ती, देखें पूरी अपडेट.....

उधम सिंह नगर पुलिस ने जब इस महिला को गिरफ्तार किया, तो वह एक नवविवाहिता की भूमिका में थी हाथों में चूड़ा, मेहंदी लगी हथेलियां और माथे पर सिंदूर। पहली नज़र में कोई नहीं कह सकता था कि यह महिला एक पेशेवर ठग है। इस महिला का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और पेशेवर बताकर यह लोगों से संपर्क साधती थी। धीरे-धीरे विश्वास जीतती और फिर शादी के नाम पर ठगी की स्क्रिप्ट शुरू होती।

कभी वकील, कभी कॉन्ट्रैक्टर⤵️

हिना रावत ने अब तक खुद को अलग-अलग पहचान वकील, कॉन्ट्रैक्टर, ब्रांड एंबेसडर, और बिजनेसवूमन के रूप में प्रस्तुत किया। इन भूमिकाओं के ज़रिए वह लोगों को यह भरोसा दिलाती कि वह एक सम्मानित और उच्च वर्ग की महिला है। फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए वह खुद को कानूनी तौर पर भी सही साबित करने की कोशिश करती थी। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड और ₹50,000 नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। दीपक ने पुलिस को बताया कि एक महिला हाईकोर्ट की वकील बनकर उनसे मिली थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और जल्द ही महिला ने प्रेम संबंधों का नाटक करते हुए दीपक को शादी के लिए मना लिया। शादी के बाद महिला दीपक के घर में रहने लगी, जहां उसने पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसे की लगातार मांग और आत्महत्या की धमकी देकर महिला ने दीपक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब दीपक ने पुलिस का रुख किया, तब जाकर महिला के झूठ की परतें खुलनी शुरू हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: दिल्ली से महिला मित्र संग घूमने आए पर्यटक, गंगा नदी बहा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम.....जाने पूरा मामला

विदेश भागने का था प्लान⤵️

जांच के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह भारत से फरार होकर विदेश भागने की योजना बना रही थी। इसके लिए उसे करीब 30 लाख रुपये की जरूरत थी, जिसे वह विभिन्न व्यक्तियों को फंसाकर जुटाना चाहती थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह दीपक से फिरौती के रूप में ₹50,000 लेने वाली थी, और इसी दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि हिना रावत ‘निकिता’, ‘अंकिता’, ‘श्रुति’ और ‘स्वाति’जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करती थी। हर बार उसकी पहचान, कहानी और उद्देश्य अलग होते थे।लेकिन मकसद एक ही था लाखो की ठगी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस महिला के साथ एक पूरा संगठित गिरोह काम करता था, जो फर्जी दस्तावेज बनवाने, पहचान छुपाने और पीड़ितों को धमकाने में मदद करता था। पुलिस इस पूरे गिरोह की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।फिलहाल महिला न्यायिक हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर अन्य पीड़ितों और मामलों की छानबीन कर रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने ‘लुटेरी दुल्हन’ के पूरे ठग साम्राज्य की परतें उधेड़ दी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ठगी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी और फर्जी दस्तावेज़ बनवाने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने इस जनपद में 126 करोड़ 59 लाख की लागत के 27 विकास योजनाएं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, देखें पूरी अपडेट

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित, शिक्षित और उच्च पद पर कार्यरत दिखाकर संपन्न और अकेले पुरुषों को निशाना बनाती थी। पहले दोस्ती, फिर प्यार और अंततः शादी का वादा कर वह भरोसे की डोर बुनती थी। जैसे ही वह अपने शिकार को पूरी तरह से अपने चंगुल में ले लेती, शुरू हो जाता था ब्लैकमेलिंग का सिलसिला।महिला इतनी शातिर थी कि हर नए शिकार के सामने वह नई पहचान के साथ पेश आती थी।

सम्बंधित खबरें