पत्नी के मायके जाने की बात पर गुस्साए पति ने कर दिया ये काण्ड, देखें पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

जयपुर, जामडोली: राजस्थान के जयपुर जिले के जामडोली इलाके के गोविंद नगर में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 51 वर्षीय दाउदयाल शर्मा ने गुस्से में अपनी पत्नी बबीता शर्मा (46) की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक दंपती के बेटे प्रशांत शर्मा (21) के अनुसार, घटना के समय वे अपने घर से गोविंददेवजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें पिता का फोन आया जिसमें बताया गया कि पत्नी बबीता अपनी मां के पास अंबाला जाने की जिद कर रही हैं। प्रशांत ने पिता को कहा कि मां को जाने दें, लेकिन दाउदयाल ने यह बात नहीं मानी और बहस बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

पुलिस जांच में पता चला है कि दंपती के बीच पहले से ही आपसी अविश्वास और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि दाउदयाल ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और अपराधबोध तथा घबराहट में कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

शाम करीब 6:30 बजे जब प्रशांत मंदिर से लौटे, तो उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा खोलने पर उन्हें मां फर्श पर मृत पड़ी मिलीं और पिता फंदे से झूल रहे थे। प्रशांत ने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

जामडोली थाना प्रभारी प्रहलाद नारायण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

स्थानीय लोगों के अनुसार, दाउदयाल शर्मा सरकारी विभाग में कार्यरत थे और परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पूरे इलाके में इस घटना से गहरा शोक फैल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें