Ad

उत्तराखण्ड:- त्योहार की रात मातम में बदली, पौड़ी में पिता ने मासूम को खाई में फेंका और खुद भी, जाने पूरा मामला

पौड़ी:- त्योहार की खुशियों के बीच उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के दौरान अपने तीन महीने के मासूम बेटे को 300 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी उसी खाई में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- तपती धूप और भारी बारिश में भी नहीं थमे बिंदुखत्ता के कदम, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर घर-घर पहुंचा आंदोलन….

घटना मंगलवार शाम पौड़ी जिले के डबोली गांव की है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर, जो मूल रूप से नेपाल के दैलेख जिले का रहने वाला था, शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी से विवाद करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर उसने गुस्से में मासूम बेटे को गोद से छीनकर खाई में फेंक दिया और खुद भी कूद गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यहाँ हथियारबंद बदमाशों का धावा, 8 लाख की नकदी समेत सोने की चेन और मोबाइल लूटे....

सूचना मिलते ही लैंसडाउन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत चैलूसैंण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सब-इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि मृतक कुछ समय पहले परिवार सहित सतपुली से डबोली गांव में किराए पर रहने आया था। दोनों शवों को कोटद्वार के शवगृह भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में SIR पर घमासान, बड़ी संख्या में आपत्तियों को लेकर कांग्रेस ने ERO के सामने खोला मोर्चा....

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक और सदमे में डाल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें