दिल्ली जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे…..

ADVERTISEMENTS Ad

मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम देहरादून से दिल्ली जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के बावजूद गनीमत रही कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

जानकारी के मुताबिक, हरीश रावत अपनी निजी कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक वाहन ने सामने से कट मार दिया। ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

घटना की जानकारी मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें