Ad

नैनीताल में यहाँ दर्दनाक हादसा खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत और….

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्नाव से घूमने आए चार पर्यटक सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी बना ड्रोन इनोवेशन का केंद्र, 10 दिन के ट्रेनिंग सत्र के बाद कैडेट्स का जबरदस्त प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव के पीताम्बर नगर निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्तों अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ वाहन संख्या यूपी78-एचजे-4936 से जागेश्वर धाम की ओर जा रहे थे। हल्द्वानी से आगे गेठिया क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को हाई अलर्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान लागू रहेगा सख्त ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, कई मार्ग रहेंगे बंद, देखें अपडेट...

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला। इस दौरान अंकित चौधरी और अभिराज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अतुल दुबे और श्याम को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका कुंज मंदिर में की पूजा-अर्चना, हिन्दू नव संवत्सर की दीं शुभकामनाएं

तल्लीताल थाना के एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें