Ad

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश—समय पर पूरी हों परियोजनाएं, देखें रिपोर्ट..

नैनीताल: डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि लागत में अनावश्यक वृद्धि न हो और जनता को समय पर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में प्रशासनिक, तकनीकी या प्रक्रियागत बाधाएं आ रही हैं तो उनका त्वरित समाधान किया जाए। शासन स्तर की समस्याओं को तत्काल उच्च स्तर पर भेजा जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मासिक लक्ष्य तय कर नियमित मॉनिटरिंग करने, लंबित टेंडर व स्वीकृतियां जल्द पूरी करने और जिलास्तर पर लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता में रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

पर्यटन सीजन को लेकर विशेष निर्देश

आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव ने प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था पहले से दुरुस्त की जाए। भवाली बायपास समेत जरूरी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और पर्याप्त पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में 20 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान लगभग 41 करोड़ की लागत से कैंची धाम सौंदर्यीकरण कार्य को जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वहीं 3678 करोड़ की लागत वाली जमरानी बांध परियोजना को जून 2029 तक पूरा करने की समयसीमा दोहराई गई।

इसके अलावा:

  • काठगोदाम व रामनगर बस टर्मिनल निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश
  • हल्द्वानी सीवरेज परियोजनाओं और नमो भवन निर्माण में देरी पर नाराजगी
  • बलियानाला भूस्खलन उपचार कार्य को 2028 तक पूरा करने की हिदायत
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय, मानसिक चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहां पानी में उतरा करंट, मां-बेटी की गई जान...

पेयजल और सीवरेज पर फोकस

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को गर्मी से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। इंद्रानगर नाला सीवरेज योजना और कालाआगर पेयजल योजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

जन शिकायतों और सेवाओं पर सख्ती

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दी प्रगति रिपोर्ट

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, राजस्व निस्तारण, अतिक्रमण हटाने, जन-जन की सरकार कार्यक्रम और सेवा का अधिकार के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हजारों लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

  • एलपीजी गैस की होम डिलीवरी और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
  • वन भूमि हस्तांतरण मामलों की मासिक समीक्षा के आदेश
  • मोबाइल नेटवर्क सुधार के लिए टावर प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को राहत राशि वितरण की जानकारी

मुख्य सचिव ने अंत में कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को एक योजनाबद्ध और तेजी से विकसित होने वाला आदर्श जनपद बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें