उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल ने किया छूट का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अगले महीने आने वाला बिजली बिल पहले से सस्ता होगा। ऊर्जा निगम (UPCL) ने 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट देने का फैसला किया है। यह छूट फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के तहत दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....


यूपीसीएल हर महीने बिजली बाजार से जो बिजली खरीदता है उसी के अनुसार उपभोक्ताओं से वसूली करता है। अगर बिजली सस्ती दर पर खरीदी जाती है तो उसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को दिया जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को कुल 112 करोड़ रुपये की छूट दी जाएगी। इसका असर अगले महीने के बिलों में दिखेगा…जिसमें हर यूनिट पर 81 पैसे तक कम चार्ज लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

इससे पहले मई महीने में भी उपभोक्ताओं को 89 पैसे प्रति यूनिट तक की राहत दी गई थी। निगम का कहना है कि बिजली की खरीद लागत कम होने पर उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें