Ad

नैनीताल में रक्षा मंत्री के दौरे से पहले हाई अलर्ट, एसएसपी ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था—‘जीरो चूक’ के सख्त निर्देश

हल्द्वानी/नैनीताल। भारत सरकार के रक्षा मंत्री के 21 मार्च 2026 को प्रस्तावित नैनीताल जनपद भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए (एसएसपी नैनीताल) ने तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है।

मंगलवार सायं हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी दौरे के दौरान “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

कड़ी सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड क्षेत्र में त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। बम निरोधक दस्ते (BDS) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के जरिए सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

यातायात और पार्किंग पर विशेष फोकस

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ‘जीरो जोन’ लागू रहेगा। आम जनता और मीडिया के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा और स्लाइडिंग बैरियर का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहां पानी में उतरा करंट, मां-बेटी की गई जान...

खुफिया और सोशल मीडिया पर पैनी नजर

एलआईयू और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसएसपी ने लिया मौके का जायजा

एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल, रूट और पार्किंग व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल , पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने कहा कि रक्षा मंत्री के दौरे को सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें