उत्तरप्रदेश: यहाँ आग लगने से तीन रिहायशी घरों के सामान हुए खाक, एक युवक झुलसा, देखें पूरी अपडेट।

ADVERTISEMENTS Ad

सेमरियावां, संतकबीरनगर:  आगजनी में खपरैल के तीन रिहायशी घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। इसमें एक युवक के झुलसने की खबर है। यह घटना दुधारा थाना क्षेत्र के उसराशहीद गांव की है।

शुक्रवार की रात में तीन बजे जब सब लोग सो रहे थे इसी बीच अचानक लगी आग से खपरैल के तीन रिहायशी घरों में रखे आनाज, बिस्तर, कपड़ा और अन्य सामान जल गया। आग लगने की सूचना गांव के इरसाद अहमद ने फायर ब्रिगेड की दी।

सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में गांव के बब्लू 25 पुत्र ओबैदुर्रहमान झुलस गए। उसे सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया।

निसार अहमद, मोहम्मद समीम तथा अब्दुल अहद ने बताया उनके घर में कुछ नहीं बचा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज बाघनगर नन्दू गौतम भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें