कैंचीधाम के पास होटल में चली गोली, टैक्सी चालक की मौत — क्षेत्र में सनसनी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। धनतेरस पर्व की रौनक के बीच नैनीताल जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कैंचीधाम आश्रम के पास स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार रात कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान एक लाइसेंसी हथियार को लेकर बातचीत के बीच खींचातानी हो गई और अचानक गोली चल गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

गोली बेतालघाट निवासी 36 वर्षीय टैक्सी चालक आनंद सिंह के गले में जा लगी। गंभीर रूप से घायल आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है, जो रमेश किरौला के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। मृतक आनंद, रमेश किरौला के बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें