Ad

लालकुआं भाजपा मंडल में मोर्चों की नई टीम घोषित, तारा पांडे को महिला मोर्चा की कमान

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लालकुआं मंडल के अंतर्गत विभिन्न मोर्चों की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। यह नियुक्तियां नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी द्वारा घोषित की गईं।


इस क्रम में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सक्रिय कार्यकत्री तारा पांडे को सौंपी गई है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर तारा पांडे ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राशन घोटाले का शक, जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक से डीलर की हाथापाई, दुकान सील


उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा की विचारधारा और कार्यक्रमों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रत्येक स्तर की महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राशन घोटाले का शक, जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक से डीलर की हाथापाई, दुकान सील


तारा पांडे ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक मजबूत टीम का गठन किया जा रहा है, जो केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राशन घोटाले का शक, जांच करने पहुंची खाद्य पूर्ति निरीक्षक से डीलर की हाथापाई, दुकान सील


मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी मोर्चे पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊर्जा देंगे और क्षेत्र में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें