गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में देशभक्ति की गूंज, स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी रहे मुख्य अतिथि…..

ADVERTISEMENTS Ad


26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यमकेश्वर क्षेत्र में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में यमकेश्वर निवासी एवं उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्वजीत सिंह नेगी वरिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया। नन्हे बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम देखकर सभी ने हर्ष एवं गर्व की अनुभूति की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने राष्ट्र के प्रति उनकी मजबूत सोच और उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विष्वजीत सिंह नेगी द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी बच्चों को किताबें एवं पेन वितरित किए गए तथा उन्हें पढ़ाई के महत्व, आत्मनिर्भरता और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों की आँखों में उत्साह और आत्मविश्वास देखकर यह विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ कि देश की भावी पीढ़ी सशक्त हाथों में है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें