Ad

राज्य खाद्य योजना अपडेट: चार साल से बंद गेहूं वितरण फिर शुरू, साढ़े नौ लाख परिवार लाभान्वित

देहरादून। राज्य खाद्य योजना से जुड़े करीब साढ़े नौ लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। इस माह से सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से लाभार्थियों को फिर से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल वितरित किया जाएगा।


पिछले लगभग चार वर्षों से गेहूं की कमी के चलते लाभार्थियों को मिलने वाले साढ़े सात किलो राशन में गेहूं की जगह केवल चावल दिया जा रहा था। अब विभाग ने गेहूं की आपूर्ति बहाल कर दी है, जिससे राशन वितरण पहले की व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा


कुछ जिलों में देरी से पहुंचा राशन
इस महीने प्रदेश के कई जिलों में राशन आपूर्ति समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण राशन कार्ड धारकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग का कहना है कि वितरण प्रक्रिया अब सामान्य की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा


विभाग ने दी आधिकारिक जानकारी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पी.एस. पांगती ने जानकारी दी कि पात्र परिवारों को इस माह से फिर पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग की अन्य योजनाओं में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें