Ad

देवभूमि में यहाँ दिल दहला देने वाली वारदात, घर मे अकेली रह रही फौजी की मां की बेरहमी से हत्या, घर पर ताला लगाकर फरार हुए हमलावर, जाँच में जुटी पुलिस….

ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय महिला की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि गले पर भी कट का निशान पाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर चाबी साथ ले गया, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

बेटी के फोन से खुला राज
देवभूमि कॉलोनी, सितारगंज रोड निवासी जानकी देवी (65) अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। उनके पति हरीश चंद का निधन हो चुका है। उनका बेटा सूरज चंद बंगाल इंजीनियर कोर में नायक पद पर जालंधर में तैनात है, जबकि दो बेटियां गुरुग्राम और दिल्ली में विवाहित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यायालय की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन , जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने किया संयुक्त ऑडिट, विशेष सुरक्षा टीम गठित....


बुधवार शाम बेटी पूनम ने मां को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर उसने भाई सूरज को सूचना दी। चिंतित बेटे ने अपने परिचित को घर जाकर देखने को कहा।

ताला तोड़कर अंदर देखा तो उड़े होश
देर रात जब परिचित मौके पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूरज को वीडियो कॉल पर स्थिति दिखाई गई, जिसके बाद ताला तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। जानकी देवी जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उनके सिर पर गहरी चोटें थीं और फर्श पर खून फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में बेखौफ बदमाश यहाँ युवा कारोबारी को दुकान के अंदर मारी गोली, दिल्ली एम्स रेफर....

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। डॉक्टरों ने मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यायालय की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन , जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने किया संयुक्त ऑडिट, विशेष सुरक्षा टीम गठित....

धार्मिक प्रवृत्ति की थीं महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका धार्मिक स्वभाव की थीं और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी से जुड़ी हुई थीं। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें