देवभूमि में बेखौफ बदमाश यहाँ युवा कारोबारी को दुकान के अंदर मारी गोली, दिल्ली एम्स रेफर….

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) – शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल सिविल लाइन बाजार में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जूते-चप्पलों के युवा कारोबारी ध्रुव चावला (25) को उनकी ही दुकान के अंदर गोली मार दी गई। गोली उनकी कनपटी पर लगी है। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।


दुकान के भीतर लहूलुहान मिले कारोबारी
घटना सिविल लाइन बाजार स्थित “शू विला” नामक दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक खुला रहने वाला यह बाजार आम दिनों में भीड़भाड़ वाला रहता है, ऐसे में वारदात ने व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 9 बजे ध्रुव ने अपनी मां से फोन पर बात कर जल्द घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद जब उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के कहने पर उनके पार्टनर हरजिंदर दुकान पहुंचे, जहां शटर आधा खुला था और अंदर का शीशा बंद था। भीतर जाने पर ध्रुव खून से लथपथ अचेत पड़े मिले।


दिल्ली एम्स रेफर
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गोली लगने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तुरंत दिल्ली लेकर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

पिस्टल, खोखा और कारतूस बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल, एक इस्तेमाल किया हुआ खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दुकान के पिछले हिस्से में खून के धब्बे भी पाए गए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार किसका है और गोली किन परिस्थितियों में चली।


CCTV बंद, CDR खंगाल रही पुलिस
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी जांच के दायरे में है।
पुलिस आपसी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद या अन्य आपराधिक एंगल—सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


व्यापारियों में रोष और दहशत

व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है। स्थानीय व्यापार मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें