Ad

गर्भवती युवती से दुष्कर्म का आरोप, बयान बदलने से मना करने पर खेत में…..

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। यहां चार माह की गर्भवती 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पहले उसे बयान बदलने के लिए धमकाया और जब उसने मना कर दिया तो उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने उससे शादी का वादा किया था और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि उसी कारण वह इस समय चार महीने की गर्भवती है। इस मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और आरोपी पक्ष उस पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह अपने बयान में बदलाव करे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज:- आबकारी विभाग की दबिश, छत पर छिपा शराब तस्कर गिरफ्तार...

पीड़िता ने बताया कि 6 मार्च को वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने युवती को धमकाया कि यदि उसने मुख्य आरोपी के खिलाफ बयान दिया तो उसे और उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा। युवती का कहना है कि इसी दौरान एक आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी चाकू दिखाकर उसे डराता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज:- आबकारी विभाग की दबिश, छत पर छिपा शराब तस्कर गिरफ्तार...

घटना के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसी शाम आरोपी के परिवार की कुछ महिलाएं उसके घर पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाने लगीं। उन्होंने कहा कि अगर उसने पुलिस या कोर्ट में बयान दिया तो उसे और उसके भाई को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज:- आबकारी विभाग की दबिश, छत पर छिपा शराब तस्कर गिरफ्तार...

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिलारी थाने में छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें