Ad

राष्ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड ने रचा इतिहास, 25वें से 7वें नंबर पर बनाई जगह

हल्द्वानी। संकल्प से शिखर तक। सरकार की इस थीम को राज्य के खिलाड़ियों से साकार कर दिया है। वर्ष 2023 में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 25वें स्थान पर रहने वाले उत्तराखंड ने घरेलू मैदान पर जबदरस्त वापसी की।
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 22 स्वर्ण समेत कुल 97 पदक अर्जित कर न केवल इतिहास रचा, बल्कि पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। इससे भी बड़ी उपलब्धि ये है कि उत्तराखंड ने गत वर्ष की टाप पांच में रहने वाले केरल, मणिपुर, दिल्ली, गोवा जैसे बड़े राज्यों को पछाड़ दिया।

इंफ्रास्ट्रक्चर व खेल मैदानों को सरकार ने सुधारा

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पहली बार मेजबानी करने का मौका मिला। सरकार व खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी थी। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर व खेल मैदानों को सुधारा और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 38वें राष्ट्रीय खेल कराकर यह साबित कर दिया कि खेल से कोई अछूता नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

सरकार संग खड़ी थी तो खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों ने पदक झटकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वालीबाल व खो-खो को छोड़ दें, तो शायद ही कोई ऐसा खेल रहा जिसमें हमारे खिलाड़ियों ने पदक न जीता हो। मगर इन दोनों खेलों में भी हमारे लड़के व लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए मार्डन पैंटाथलान खेल में सबसे अधिक स्वर्ण पदक आए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

बात पदक तालिका की करें तो वर्ष 2015 में केरला में हुए 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड दो स्वर्ण, पांच रतन व 12 कांस्य के संग 23वें स्थान पर रहा। वर्ष 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, आठ रजत व नौ कांस्य के संग उत्तराखंड 26वें स्थान पर रहा था। वर्ष 2023 में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण, सात रजत व 14 कांस्य पदक के साथ उत्तराखंड 25वें पायदान पर रहा। मगर इस बार पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

महाराष्ट्र के पछाड़कर आगे निकली एसएससीबी

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र की टीम 80 स्वर्ण, 69 रजत, 79 कांस्य समेत कुल 228 पदकों के संग पहले स्थान पर रही थी। जबकि सर्विसेज की टीम 126 पदकों के संग दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार 13 फरवरी तक एसएससीबी ने 65 स्वर्ण के संग पहले स्थान पर दबदबा कायम रखा है। महाराष्ट्र 48 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रही।

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में टाप 10 राज्य

राज्यस्वर्णरजतकांस्यकुल
एसएससीबी652423112
महाराष्‍ट्र486063172
हरियाणा394556140
कर्नाटक33182778
मध्‍यप्रदेश27192167
तमिलनाडु24302882
उत्‍तराखंड22334297
पंजाब15192882
दिल्‍ली14152655
मणिपुर14152251

(नोट- यह आंकड़ा 13 फरवरी तक का है।)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें