हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, दो तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। देहरादून पुलिस की आज हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले आरोपियों ने बसंत बिहार में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस उनकी तलाश में थी। तड़के हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर रोका तो वे भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी। एक बदमाश के पैर पर और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर के शातिर गौ तस्कर हैं। आज सुबह भी वह जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे आए थे। बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें