Ad

ब्रेकिंग: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला….

हल्द्वानी: शहर के प्रतिष्ठित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, इतने लाख कीमत की स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार....

ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल के भीतर वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और पार्किंग क्षेत्र समेत हर संवेदनशील स्थान की गहन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल में आने-जाने वालों की सख्त निगरानी की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ मेले से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने तमंचे के बल पर किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सम्बंधित खबरें