गोल्डन कार्ड से कैशलेस इलाज को लेकर अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए गोल्डन कार्ड से कैशलेस इलाज पर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों के अंशदान से इलाज का खर्च पूरा नहीं हो रहा है।

जिस कारण कैशलेस करने वाले अस्पतालों की देनदारी 100 करोड़ से अधिक हो गई है। अब अस्पताल भी इलाज करने में हाथ खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

अंशदायी योजना होने के कारण प्रदेश सरकार की ओर से कोई बजट नहीं दिया जाता है। वर्ष 2021 में राजकीय कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर असीमित खर्च पर इलाज की सुविधा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र ने गूगल में हासिल की बड़ी कामयाबी, 61.36 लाख का मिला सालाना पैकेज...

इस सुविधा के लिए कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन व पेंशन से हर माह अंशदान लिया जाता है। इससे सालाना 120 करोड़ राशि प्राप्त होती है। जबकि इलाज पर होने वाला सालाना खर्च 300 करोड़ पहुंच गया है। ऐसे में योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों की देनदारी 100 करोड़ तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....

भुगतान न होने पर सूचीबद्ध अस्पताल इलाज करने से मना कर रहे हैं। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने पहले ही इंकार कर दिया है। वहीं, अन्य अस्पतालों की ओर से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को इलाज न करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें