
खटीमा — उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहा स्थित 215 फीट ऊँचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। यह तिरंगा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह हर नागरिक को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) के प्रचार-प्रसार हेतु सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों और आम जनता को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर












