Ad

हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक दबोचा

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित वी0आई0पी0 कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस संबंध में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा मीटिंग हॉल हल्द्वानी में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:

▫️सख्त एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, दूध के दाम में बढ़ोतरी और 20 साल बाद भर्ती का रास्ता साफ

▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की……

▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

▫️इस दौरान श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की……

ब्रीफिंग के दौरान श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल श्री रमेश सिंह नेगी निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, श्री अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, श्री जसवीर सिंह चौहान निरीक्षक नागरिक पुलिस, श्री शिवराज सिंह निरीक्षक यातायात, व उपनिरीक्षक श्री रोहतास सागर समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

सम्बंधित खबरें