उत्तराखंड: यहाँ झील में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड: भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव, झील में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सवेरे एक युवती का शव तैरता मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

भीमताल के डाट क्षेत्र में मिले शव से सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और प्रयास जारी हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें