Ad

हल्द्वानी मंडी परिसर में युवक-युवती के सिर कुचले शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..…

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों के सिर बुरी तरह कुचले हुए पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशंका है कि दोनों की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शवों को मंडी के सुनसान इलाके में फेंका गया। पहचान छिपाने की नीयत से पत्थरों से चेहरे कुचले गए प्रतीत हो रहे हैं, जिसके कारण दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास मिले पहचान पत्र भी संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- सोना लेकर फरार सुनार का मामला एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. तक पहुंचा, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश.....

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस, उच्च अधिकारी और भारी पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पूरे क्षेत्र को सील कर सघन जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ, 484 महिलाओं को मिली ₹3.45 करोड़ की सहायता

पुलिस को युवक के पास से दो अलग-अलग पहचान पत्र मिले हैं, जिनमें एक जनपद चंपावत और दूसरा जनपद अल्मोड़ा का बताया जा रहा है। दोनों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग:- डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मृत युवक-युवती की हुई पहचान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच, फोरेंसिक टीम की भी ली जा रही मदद...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें