Bihar Election: भाकपा-माले ने जारी की पहली सूची, सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को दीघा से मिला टिकट

ADVERTISEMENTS Ad

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की सहयोगी पार्टी भाकपा-माले (CPIML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
इस सूची में कुल 18 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

सबसे खास नाम है दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम का, जिन्हें दीघा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
वहीं, डुमरांव सीट से अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा, काराकाट से अरुण सिंह और अरवल से महानंद सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

🔹 पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम:

  1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
  2. अगिआंव (SC) (195) – शिवप्रकाश रंजन
  3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी
  4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह (अजीत कुशवाहा)
  5. काराकाट (213) – अरुण सिंह
  6. अरवल (214) – महानंद सिंह
  7. घोषी (217) – रामबली सिंह यादव
  8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
  9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
  10. दीघा (181) – दिव्या गौतम
  11. दरौली (107) – सत्यदेव राम
  12. जिरादेई (106) – अमरजीत कुशवाहा
  13. दरौंदा (109) – अमरनाथ यादव
  14. भोरे (103) – जितेंद्र पासवान
  15. सिकटा (09) – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
  16. वारिसनगर (132) – फूलबाबू सिंह
  17. कल्याणपुर (131) – रंजीत राम
  18. बलरामपुर (65) – महबूब आलम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें