अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया लालकुआं इकाई का विस्तार, दीपांशु पांडेय बने नगर अध्यक्ष तो गोविंद कुमार को मिली नगर मंत्री की कमान…

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लालकुआं में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देते हुए नगर इकाई एवं लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित विशेष बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई और नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित अभिमन्यु ओझा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी छात्र हितों की रक्षा करते हुए शिक्षा परिसरों में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....


नगर इकाई को मिली नई टीम
बैठक में सर्वसम्मति से दीपांशु पांडेय (शिक्षक) को लालकुआं नगर अध्यक्ष और गोविंद कुमार (गोलू) को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।


नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपेश जीना और अमित कुमार को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...


वहीं रॉकी यादव, करन दुमका और अभिषेक अग्रहरी को नगर सह-मंत्री बनाया गया।


विभिन्न आयामों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गईं, जिनमें अभिषेक यादव को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, नेहा बोरा को राष्ट्र कला मंच संयोजक, रीया आर्य को एसएफएस संयोजक तथा दिया रजवार को ‘खेलो भारत’ संयोजक नियुक्त किया गया।


एलबीएस कॉलेज इकाई का भी गठन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय इकाई में सावन मेहता को अध्यक्ष और हिमांशु कुन्याल को मंत्री बनाया गया। वहीं तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सचिन फुलारा को तहसील संयोजक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और छात्र हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र ने गूगल में हासिल की बड़ी कामयाबी, 61.36 लाख का मिला सालाना पैकेज...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें