देहरादून- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार का यह बड़ा फैसला सामने आया, इन नेताओं को किया गया नजरबंद, देखें पूरी रिपोर्ट…..

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून न्यूज़- पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर घिनौना कृत्य किया गया। इसे देखते हुए सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए कि जहां आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो।

दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को बिना आईडी लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के आर्थिक रूपांतरण पर ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन...

नेताओं घर पर ही नजरबंद
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सुबह से दोपहर तक दल के नेताओं को घर पर ही नजरबंद किया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में चाक-चौबंद ट्रैफिक प्लान, ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर...

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बुधवार को कश्मीरी छात्रों पर विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अलर्ट जारी करने के साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही पुलिस हिंदू रक्षा दल के लोगों के घरों पर पहुंच गई और उन्हें घरों से निकलने नहीं दिया।दोपहर तक उनके घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर है। यदि कोई शांतिभंग का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें