Ad

उत्तराखंड भर्ती घोटाला: सीबीआई ने संभाली कमान, बड़े खुलासों के संकेत!

उत्तराखंड में हुए चर्चित पेपर लीक प्रकरण में आखिरकार सीबीआई ने जांच की कमान संभाल ली है। देर रात सीबीआई ने देहरादून एसीबी शाखा में मुकदमा दर्ज कर खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई नकल विरोधी कानून के तहत की गई है। जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

मामला 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा है, जब हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक होने की खबर आई थी। खबर फैलते ही युवाओं ने देहरादून परेड ग्राउंड पर धरना शुरू कर दिया था। कई दौर की वार्ता के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इस प्रकरण में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और एकल जांच आयोग पहले से जांच कर रहा था। युवाओं ने लगातार सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की थी।

29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद धरनास्थल पहुंचे और सीबीआई जांच की संस्तुति दी। इसके अगले दिन शासन ने औपचारिक पत्र जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

अब डीओपीटी की मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें