Ad

लालकुआं: खनन वाहनों की फिटनेस फीस बढ़ोतरी पर सीएम धामी से मिले व्यवसायी, CM ने कही ये बात….

लालकुआं। गौला और नंधौर नदी के खनन सीजन की शुरुआत नजदीक आने के साथ ही खनन से जुड़े व्यवसायियों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में की गई दस गुना बढ़ोतरी के विरोध में आज खनन व्यवसायियों का एक शिष्टमंडल खटीमा पहुंचा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी भी वाहनों की फिटनेस फीस 1850 रुपये है, जबकि उत्तराखंड में 15 साल पुराने वाहनों के लिए यह शुल्क लगभग 18 हजार रुपये तक कर दिया गया है। यह शुल्क अत्यधिक है और खनन व्यवसाय पर सीधा असर डाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शुल्क में राहत देने पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, महामंत्री जीवन कबडवाल, सचिव इंद्र सिंह नयाल और मीडिया प्रभारी रमेश कांडपाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें