उत्तराखंड में यहाँ पूर्व विधायक समर्थकों ने स्कूल में लगाया ताला, बच्चों और शिक्षकों को निकाला बाहर, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की। कस्बा लंढौरा के मोहल्ला किला स्थित विध्यांचल एकेडमी इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व विधायक के कुछ समर्थकों ने स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को जबरन बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

अचानक हुई इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। करीब चार से पाँच घंटे तक लगभग 300 छात्र और अभिभावक स्कूल के बाहर खड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर छात्रों को वापस कक्षाओं में भेजा और स्थिति को नियंत्रित किया

स्कूल प्रबंधक दिनेश ठाकुर ने बताया कि विद्यालय पिछले 12 वर्षों से इसी भवन में संचालित हो रहा है। भवन पूर्व विधायक की संपत्ति है और पिछले तीन साल से किराया न चुकाने का विवाद चल रहा है। ठाकुर के अनुसार, “हम किराया देने के इच्छुक हैं, लेकिन उचित प्रक्रिया और अधिकृत व्यक्ति की जानकारी न होने से भुगतान अटका हुआ है।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विशेष रूप से 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

पुलिस की तत्परता से मामला शांत हो गया, लेकिन इस घटना ने इलाके में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें