Ad

उत्तराखंड :(बड़ी खबर) 14 VDO को प्रतिकूल प्रविष्टि, 11 की वार्षिक वृद्धि रोकी, प्रधानों को नोटिस

14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि।
हरिद्वार – मनरेगा योजना में कार्य कर रहे श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स मनरेगा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के क्रम में विकास खण्डों को एन०एम०एम०एस० के माध्यम से ली जा रही उपस्थिति में अपलोड किये गये फोटोग्राफ्स की जाँच करने के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। साथ ही दोषी सम्बन्धितों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 अक्टूबर से होगी राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता, देखें अपडेट...

तत्क्रम में जाँच उपरान्त दोषी कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है, 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मानदेय की वार्षिक वृद्धि पर रोक लगायी गयी है, सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है एवं मेटों को कार्य से पृथक किया गया है, उप कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) पर अर्थदण्ड लगाया गया है। सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व परिषद में चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले— “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”, जाने पूरी रिपोर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें