Ad

नैनीताल में दो दिन वीवीआईपी मूवमेंट, 20 को सीएम पुष्कर सिंह धामी, 21 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जाने कार्यक्रम..

नैनीताल। जनपद नैनीताल में आगामी दो दिनों तक वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार 20 मार्च को मुख्यमंत्री तथा 21 मार्च को रक्षा मंत्री का दौरा प्रस्तावित है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को देवीधुरा (चंपावत) से प्रस्थान कर अपराह्न 3:15 बजे गोलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस हल्द्वानी में 3:30 बजे से रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश—समय पर पूरी हों परियोजनाएं, देखें रिपोर्ट..

वहीं 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे अपराह्न 1:10 बजे घोड़ाखाल से रवाना होकर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे और एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका कुंज मंदिर में की पूजा-अर्चना, हिन्दू नव संवत्सर की दीं शुभकामनाएं

कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन ने दोनों वीवीआईपी दौरों को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

सम्बंधित खबरें