Ad

लालकुआं ब्रेकिंग:- बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मामले में अब आई यह बड़ी खुशखबरी, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं- तहसील लालकुआं के अंतर्गत आने वाले बिन्दुखत्ता क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में उप निदेशक (एलआर) भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, नई दिल्ली के पत्र संख्या 21012/01/2025-एल.आर.डी. (ई-3014397) दिनांक 10.02.2025 और वेस्ट राजीव नगर निवासी प्रभु गोस्वामी के ई-मेल (दिनांक 25.06.2025) का संज्ञान लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

परिषद द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्र संख्या 3635 दिनांक 19.10.2024 के अनुसार उपखंड स्तरीय समिति, जिला स्तरीय वनाधिकारी समिति एवं वन विभाग की सहमति से लगभग 3470 हेक्टेयर वन भूमि का बंदोबस्त कर बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अब शासन स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाना शेष है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे इस मांग को लेकर संघर्षरत हैं और अब शासन से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ad

सम्बंधित खबरें