लालकुआँ न्यूज़: मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर की नई कमेटी गठित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं न्यूज़: मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

कमेटी में वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, जबकि एके गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा को मंत्री बनाया गया। प्रचार मंत्री का दायित्व कृष्ण भट्ट को दिया गया। वहीं सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता को संरक्षक चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

उल्लेखनीय है कि मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का गत माह आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर की भव्यता बढ़ाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैनवाल, संजीव शर्मा, अरुण जोशी, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, ललित भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें