Ad

आपदा से बेहाल भीमताल, मदद को आगे आए मंत्री कैड़ा, CM धामी से मांगी करोड़ों की राहत राशि, प्रभावितों को मुआवजे की भी मांग

देहरादून। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए व्यापक नुकसान को लेकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में आपदा से पैदा हुए हालात की जानकारी देते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दिलाने और क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कराने के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि मकानों के आगे-पीछे हुए भूस्खलन से कई परिवारों के सामने खतरा मंडरा रहा है। पेयजल लाइनें और विद्युत व्यवस्था भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/हल्दूचौड़:- ध्वस्तीकरण की आड़ में गहरी खुदाई के सवालों पर सख्ती, हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री पहुंचीं एसडीएम, पूरी पत्रावली तलब, सीसीटीवी से खुलेगा राज...

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नदियों के तेज बहाव और कटाव के कारण किसानों की कृषि भूमि भी बह गई, जबकि कई मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है।

मंत्री कैड़ा ने विशेष रूप से भीमताल के खुटानी नाले से हुए नुकसान का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नाले में तेज बहाव के चलते भीमताल की कई दुकानों में पानी और मलबा घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शुभम अंडोला की सेवा मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग

कैड़ा ने यह भी बताया कि आपदा के दौरान भीमताल क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा आपदा से हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय आकलन कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने 101 युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा, धामी बोले- सरकारी सेवा में जनसेवा सर्वोपरि....

मंत्री की प्रमुख मांगें

  • आपदा से हुए नुकसान का तत्काल आकलन
  • प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत
  • क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की शीघ्र मरम्मत
  • ध्वस्त पेयजल लाइनों को जल्द दुरुस्त करना
  • विद्युत व्यवस्था को बहाल करना
  • आपदा मद से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करना

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी तरह की देरी न हो, ताकि आपदा प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें