नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, 8 ग्रामीण मार्ग भी बाधित…..

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने 31 अगस्त सोमवार को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग ने जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने, जलभराव तथा नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

बारिश से 8 ग्रामीण मार्ग बाधित

लगातार हो रही बारिश का असर जिले की ग्रामीण आवाजाही पर भी पड़ने लगा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 30 अगस्त शाम चार बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल जिले में आठ ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। मार्गों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

संबंधित विभागों की टीमें जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ बाधित मार्गों को खोलने में जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि बारिश के कारण कहीं भी यातायात व्यवस्था ज्यादा प्रभावित न हो।

अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभागों को सूचना देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

बारिश के मद्देनजर प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सतर्क है। अगले 24 घंटे नैनीताल जिले के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें