भीमताल:- पैर फिसला, तेज बहाव में बही मासूम… भीमताल में 4 साल की पीहू की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल। नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भीमताल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाईपास के समीप पैर फिसलने से 4 वर्षीय मासूम बच्ची पीहू बरसाती नहर के तेज बहाव में जा गिरी। देखते ही देखते बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, भीमताल बाईपास के समीप रहने वाले परिवार की चार वर्षीय बिटिया पीहू बारिश के दौरान नहर के आसपास थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए नजदीक बह रही बरसाती नहर में जा गिरी। नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि मासूम देखते ही देखते पानी में बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद नैनीताल से एसडीआरएफ की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। लगातार बारिश और सड़क पर बनी बाधाओं के बीच एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद टीम को पीहू बेसुध हालत में बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

रेस्क्यू के बाद मासूम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद पीहू को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में बीती रात से लगातार बारिश के चलते नाले, नदियां, गाड़-गधेरे और बरसाती नहरें उफान पर हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से जलस्रोतों के आसपास नहीं जाने और बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील कर रहे हैं। बावजूद इसके भीमताल में हुए इस दर्दनाक हादसे ने बारिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की गंभीरता को एक बार फिर सामने ला दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें