Ad

समाजसेवी शुभम अंडोला की सेवा मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग

हल्दूचौड़। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हल्दूचौड़ निवासी समाजसेवी शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा मुहिम को लगातार समाज का सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में एसके नर्सिंग होम, हल्द्वानी के मुख्य चिकित्सक डॉ. देवाशीष गुप्ता एवं उनके परिवार ने ट्रस्ट को कुल ₹34 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

डॉ. देवाशीष गुप्ता की ओर से वर्षभर के लिए ₹24 हजार की राशि एकमुश्त ट्रस्ट को प्रदान की गई। वहीं, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उनके परिवार ने ₹10 हजार की अतिरिक्त राशि जनसेवा के लिए अर्पित की। इस तरह ट्रस्ट को कुल ₹34 हजार का सहयोग प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने 101 युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा, धामी बोले- सरकारी सेवा में जनसेवा सर्वोपरि....

इस अवसर पर सहयोगकर्ता डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज को वापस देना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व और सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए ट्रस्ट के माध्यम से योगदान देना उनके परिवार के लिए संतोष का विषय है। जन्माष्टमी पर दी गई राशि का उपयोग ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता अथवा जिस क्षेत्र में सर्वाधिक आवश्यकता हो, वहां कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बेहाल भीमताल, मदद को आगे आए मंत्री कैड़ा, CM धामी से मांगी करोड़ों की राहत राशि, प्रभावितों को मुआवजे की भी मांग

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम अंडोला ने डॉ. देवाशीष गुप्ता एवं उनके परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों का सेवा अभियान से जुड़ना निश्चित रूप से उत्साह बढ़ाने वाला है। ट्रस्ट का प्रयास है कि प्राप्त सहयोग का पारदर्शी तरीके से और वास्तविक जरूरत के आधार पर गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भोजन सेवा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, गौसेवा समेत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई बिंदुखत्ता की पदयात्रा, राजस्व ग्राम की मांग पर 19वें दिन आंदोलन ने पकड़ा जोर.....

लगातार मिल रहे सहयोग से ट्रस्ट की सेवा मुहिम को नई मजबूती मिल रही है। शुभम अंडोला ने समाज के सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस अभियान से जुड़ने और जरूरतमंदों की मदद में सहभागी बनने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें