अल्मोड़ा में बारिश का कहर: तड़के भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले में मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड्यूडा में अत्यधिक बारिश के चलते एक आवासीय भवन अचानक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा की ओर से जारी एक्शन टेकन रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे सोमेश्वर तहसील के ग्राम सभा बड्यूडा, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र पातलीबगड़ में हुआ। बताया गया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आवासीय भवन पर अचानक मलबा आ गिरा और देखते ही देखते पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के भीतर सो रहे थे। भवन के ढहने से राजेंद्र राम के परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम (42 वर्ष), कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम (19 वर्ष) और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र राम (18 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

मलबे में जिंदगी की तलाश, लेकिन नहीं बच सकीं तीन जिंदगियां

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। SDRF, पुलिस, फायर टीम, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों शवों को बाहर निकाला।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक पातलीबगड़ की ओर से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

भारी बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में अतिवृष्टि और भूस्खलन के खतरे को सामने ला दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना से संबंधित सूचना में किसी प्रकार का संशोधन होने पर इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें