उत्तराखंड में यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल…..

ADVERTISEMENTS Ad

रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले घायल और मृतक

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। धरासू क्षेत्र में 14 नवंबर की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों पर डबल अटैक! पहले चार आरोपी गिरफ्तार, अब गैंगरेप में इस्तेमाल.....

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद SDRF जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- उर्स मेले में पकड़ी गई 18 किलोवाट बिजली चोरी, आयोजक पर 12 लाख जुर्माने की तैयारी.....

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति और मृतक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद घायल को आवश्यक कार्रवाई के लिए तथा मृतक के शव को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक किस कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इसकी भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और दोनों व्यक्तियों की पहचान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- छठ पूजा पर हल्द्वानी में दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान....

पहाड़ी मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें