हल्द्वानी:- उर्स मेले में पकड़ी गई 18 किलोवाट बिजली चोरी, आयोजक पर 12 लाख जुर्माने की तैयारी…..

ADVERTISEMENTS Ad

मीटर बाईपास कर किया जा रहा था अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल, यूपीसीएल ने जब्त किया मीटर और तार; पुलिस को दी तहरीर

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में चोरगलिया रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आयोजित उर्स मेला चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था। ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर करीब 18 किलोवाट बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। जांच में सामने आया कि मेले के लिए लिए गए अस्थायी विद्युत कनेक्शन के मीटर को बाईपास कर अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में यूपीसीएल ने मेला आयोजक के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, आयोजक पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा में चार नवंबर से उर्स मेले का आयोजन किया जा रहा था। मेले के लिए आयोजकों ने ऊर्जा निगम से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिया था। निगम की ओर से बाकायदा विद्युत मीटर भी लगाया गया था, लेकिन आरोप है कि आयोजकों ने मीटर के तार में कट लगाकर बाईपास कनेक्शन जोड़ लिया और निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को तीन बड़ी सौगातों की उम्मीद! IISER, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्र का सकारात्मक रुख, CM धामी के प्रयासों को मिली कामयाबी.....

गुरुवार देर रात यूपीसीएल की टीम ने अचानक मेले में छापेमारी की तो बिजली चोरी का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में करीब 18 किलोवाट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि मेले में अधिक बिजली खपत वाली हैलोजन लाइटें लगाई गई थीं, जिनका संचालन मीटर को बाईपास कर किया जा रहा था।

मामला पकड़ में आने के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने मौके से विद्युत मीटर और तार जब्त कर कनेक्शन काट दिया। उपखंड अधिकारी कालाढूंगी की ओर से मेला आयोजक नियाज अहमद के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बिजली चोरी के मामले में जुर्माने की राशि निर्धारित करने के लिए फाइल यूपीसीएल मुख्यालय भेजी गई है। निगम की ओर से आयोजक पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कातिलों ने मिटाने चाहा जुर्म का हर निशान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पुलिस ने खोल दिया पूरा राज!, जाने पूरा मामला....

मीटर रीडर की लापरवाही पर सेवा समाप्त

ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के साथ ही मीटर रीडिंग में लापरवाही के मामले में भी कार्रवाई की है। यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता रवि राजौरा ने लालडांठ क्षेत्र में छापेमारी कर विद्युत मीटरों की जांच की। इस दौरान एक घर में लगे स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी मिली। जांच में सामने आया कि निगम के मीटर रीडर ने गलत रीडिंग दर्ज की थी। मामला उजागर होने के बाद संबंधित ठेका कर्मी मीटर रीडर की सेवा समाप्त कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- छठ पूजा पर हल्द्वानी में दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान....

112 बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई का इंतजार

बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की कार्रवाई के बावजूद पुलिस स्तर पर लंबित मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। करीब एक माह पहले निगम की टीम ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर बिजली चोरी के 112 मामले पकड़े थे। इन सभी मामलों में कार्रवाई के लिए बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि अब तक इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कार्रवाई में देरी से बिजली चोरी करने वालों के हौसले बुलंद होने और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी जारी रहने की बात कही जा रही है।

फोटो परिचय:- AI TOOL

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें