
लालकुआँ:- हल्दूचौड़, नैनीताल में स्थित 34वीं बटालियन# भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में अनिल सिंह बिष्ट कमांडेंट, 34वीं वाहिनी हल्दुचौड़ के मार्गदर्शन में 25 सितम्बर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन लालकुआं में स्वच्छता अभियानयन चलाया गया।

यह स्वछता अभियान 34वीं वाहिनी भा०ति०सी०पुलिस बल, हल्दुचौड़ एवं रेलवे कर्मचारी के साथ सयुक्त रूप से संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लाेगों को श्रमदान के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और स्वस्थ्य भारत बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अभियान में 34वीं वाहिनी के श्री शेखर चन्द्र पुनेठा (असिस्टेंट कमांडेंट) व अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीर एवं रेलवे कर्मचारी बृजलाल मीणा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, मनीषा मीणा,डॉ अभिषेक अवस्थी आदि कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।












