Ad

पर्यटक अब भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन ले सकेंगे अनुमति, ऐसे करें अप्लाई

उत्तराखंड राज्य में पर्यटकों के लिए यह काफी खुशी की बात है कि अब भारत चीन सीमा क्षेत्र में ऑनलाइन अनुमति लेकर सैर कर सकते हैं।

चमोली में चीन सीमा क्षेत्र में माणा, रिमखिम और नीति मौजूद है इन स्थलों तक जाने के लिए वर्ष भर पर्यटक उमड़ते हैं और अब पर्यटक यहां जाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके अनुमति ले पाएंगे। जिला प्रशासन ने इनर लाइन परमिट के ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट तैयार की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जल्द ही इस वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। जनपद में चीन सीमा क्षेत्र में जाने के लिए ज्योर्तिमठ तहसील प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है और उसके बाद ही यहां जाया जा सकता है लोगों को यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करता है और ऐसे में अब यहां भ्रमण के लिए इनर लाइन पास के आवेदन की सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Ad

सम्बंधित खबरें