Ad

सुखवंत सिंह आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन: IG STF की अगुवाई में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज ट्रांसफर.. देखें अपडेट….

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 15 जनवरी, 2026
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

◼️ सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण: IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश

◼️ निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण

◼️ मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश

जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:-

यह भी पढ़ें 👉  “उत्तरायणी कौतिक में नृत्य का जलवा, बिंदुखत्ता बना सांस्कृतिक रंगमंच”

▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ गुलदार के हमले से सनसनी: नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत, शव उठाने से गाँव वालों ने किया इनकार …

▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर खुशियां मातम में बदलीं, देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत...

▪️ उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें