Ad

मकर संक्रांति पर खुशियां मातम में बदलीं, देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत…

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मकर संक्रांति के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब भतीजे के जनेऊ संस्कार से लौट रही देवरानी-जेठानी की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


यह दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेड़ीनाग से 25 किलोमीटर दूर राम मंदिर-चाकबोरा मोटर मार्ग पर हुआ। कार (यूके टीएए-5128) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....


हादसे में राम मंदिर ग्वाल निवासी हीरा देवी (44) पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और उमा देवी (45) पत्नी स्व. पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गोकुल कुमार आगरी (28) पुत्र मदन राम, निवासी बोराआगर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और उसे सीएचसी बेड़ीनाग भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
डॉ. श्वेता के अनुसार चालक के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा


सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


बताया गया कि मृतक महिलाएं अपने देवर पूर्व सैनिक राजेंद्र बिष्ट के बेटे आयुष के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए कोटेश्वर महादेव मंदिर गई थीं। धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय यह हादसा हो गया, जिससे एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें