उत्तराखंड :- यहां टीचर को छात्रा से सवाल पूछना पड़ा भारी, छात्र ने मारी गोली…..जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर: काशीपुर में एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को तमंचे से गोली मार दी। दाएं कंधे के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले एक सवाल का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने छात्र को डांटा था। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग छात्र को अपनी अभिरक्षा में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज...

पुलिस के अनुसार, कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली सुबह 9.45 बजे कक्षा नौ की भौतिक विज्ञान की क्लास लेने पहुंचे। क्लास समाप्त होते ही मध्यांतर हो गया। इसी बीच सभी बच्चे भोजन के लिए कक्षा से बाहर निकलने लगे। शिक्षक गगनदीप भी क्लास रूम से बाहर निकलने लगे, तभी पीछे से एक छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और शिक्षक पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही शिक्षक नीचे गिरे और छात्र भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। घायल शिक्षक को तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक सबूत जुटाए। मौके से खाली खोखा और अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो दिन पहले सवाल का जवाब देने के बावजूद उसे थप्पड़ मारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काशीपुर के एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग छात्र को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा सफेद बाघ ‘तेजस’ का आकर्षण, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण; कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें